February 17, 2026

अमेठी ! प्रियंका गांधी का आरोप, अमेठी में ग्राम प्रधानों को 20-20 हजार रु की रिश्वत दे रही बीजेपी

IMG-20190504-WA0023.jpg

अमेठी !अमेठी में प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी ने एक बार फिर बीजेपी पर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि अमेठी में ग्राम प्रधानों को बीजेपी के लोग लिफाफे में पैसे पहुंचा रहे हैं।प्रियंका गांधी ने कहा कि यहां बहुत गलत प्रचार हो रहा है, पैसे बांटे जा रहे हैं, प्रधानों को मैं लिफाफे में घोषणा पत्र भेज रही हूं और बीजेपी वाले 20-20 हजार रु भेज रहे हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि ये वाकई हंसी की बात है, वो सोच रहे हैं कि अमेठी के प्रधान 20 हजार रु में बिक जाएगा।अमेठी में प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने देश को 5 साल में क्या दिया, इसका हिसाब प्रधानमंत्री नहीं दे रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी पर कई आरोप लगाए। अमेठी में प्रचार के आखिरी दिन प्रियंका गांधी ने स्मृति ईरानी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी अमेठी में आकर नाटक कर रही हैं, वह 16 बार अमेठी आई हैं जबकि आपके सांसद राहुल गांधी यहां दोगुना बार आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading