दुःख की घड़ी में परिवारों के बीच पहुंचे रुश्दी मियां, पांच शोकाकुल परिवारों को दी आर्थिक मदद
रुदौली, अयोध्या।
दुःख और संकट की घड़ी में अपनों के बीच खड़े होने का संदेश देते हुए रुदौली के पूर्व विधायक सैय्यद अब्बास अली जैदी ‘रुश्दी मियां’ ने क्षेत्र के कई शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और अपनी ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की।
पूर्व विधायक सबसे पहले ग्राम कसाहरी पहुंचे, जहां शिवम लोधी के निधन पर उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए परिवार की आर्थिक मदद की।

इसके बाद दसरथ मऊ में बीमारी से परेशान धर्मेंद्र रावत के परिवार से मुलाकात कर आर्थिक सहायता दी।
फत्तापुर में जितेंद्र यादव के पिता के निधन पर रुश्दी मियां ने परिजनों के प्रति संवेदना जताई और मदद का हाथ बढ़ाया।
वहीं सरांय पीर में अशोक रावत के आकस्मिक निधन की सूचना पर पहुंचे पूर्व विधायक ने परिवार को ढांढस बंधाया और आर्थिक सहायता प्रदान की।
इसके अलावा मुरादाबाद में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सपा बीएलए शिव कुमार रावत के परिवार से भी रुश्दी मियां ने मुलाकात की और आर्थिक मदद की।

एक ही दिन में क्षेत्र के कई परिवारों के बीच पहुंचकर रुश्दी मियां ने यह संदेश देने की कोशिश की कि राजनीति केवल चुनाव और सत्ता तक सीमित नहीं, बल्कि जरूरत के समय जनता के साथ खड़े होने का नाम भी है।
इन मुलाकातों के दौरान उन्होंने सभी शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।



