July 31, 2026

अमेठी : भूसा रखने गई नाबालिग युवती से दुष्कर्म, आरोपी अधेड़ व्यक्ति गिरफ्तार

973e1477-ba0f-4b7f-b41b-c5d5631d797f_1785384667025

मोहनगंज थाना क्षेत्र के गांव की घटना, मेडिकल परीक्षण के लिए भेजी गई पीड़िता,पुलिस हिरासत में आरोपी ने जुर्म कबूलने का दावा, आगे की कार्रवाई जारी

अमेठी(यूपी) । मोहनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब पीड़िता घर से भूसा रखने गई थी। आरोप है कि गांव के ही एक अधेड़ व्यक्ति ने उसे अकेला पाकर दुष्कर्म किया।
पीड़िता की शिकायत पर मोहनगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करने की बात कही है। हालांकि, इस संबंध में अंतिम निष्कर्ष न्यायिक प्रक्रिया और साक्ष्यों के आधार पर ही तय होगा।थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले में साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं तथा संबंधित धाराओं के तहत विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द ही आरोपपत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading