पितृ शक्ति स्मारक स्थल पर मूर्ति अनावरण में जुटे कांग्रेसी
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के राजनीतिक सचिव रहे एचएन शर्मा ने किया अनावरण,पैतृक गांव मवई ब्लॉक के नौगवांडीह बना स्मारक स्थल।

फोटो : पितृ शक्ति स्मारक स्थल पर मूर्ति का अनावरण करते एचएन शर्मा

रुदौली(अयोध्या) ! विकासखंड मवई के नौगवां डीह गांव में रविवार को कांग्रेस नेता दयानंद शुक्ला द्वारा निर्मित पितृ शक्ति स्मारक स्थल पर उनके दिवंगत माता-पिता की मूर्तियों का अनावरण हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के राजनीतिक सचिव रहे एचएन शर्मा और संदीप सिंह ने मूर्तियों का अनावरण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।एचएन शर्मा ने दयानंद शुक्ला के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जीवन में माता- पिता की सेवा की और निधन के बाद उनकी स्मृति में स्मारक व मूर्तियां स्थापित कर समाज को भावनात्मक संदेश दिया। उन्होंने दयानंद के माता- पिता से अपने पुराने पारिवारिक संबंधों का उल्लेख भी किया।दयानंद शुक्ला ने कहा कि उनकी मां हमेशा अर्जित संपत्ति का बड़ा हिस्सा धर्म, समाज और जरूरतमंदों की सेवा में लगाने की सीख देती थीं। उन्होंने कहा कि माता-पिता उनके लिए ईश्वर के समान हैं और उनके संस्कार व आशीर्वाद सदैव साथ रहेंगे।कार्यक्रम में जयपुर के कांग्रेस विधायक अमीन कागजी, जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम, उग्रसेन मिश्रा नगर पालिका अध्यक्ष जब्बार अली परमानंद शुक्ला मुज्तबा खां समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

