July 21, 2026

ब्राह्मण समाज की एकजुटता से ही होगा सशक्त संगठन : आनंद किशोर अवस्थी

IMG-20260720-WA0037

विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद की जिलास्तरीय बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन,भगवान परशुराम के पूजन से हुआ शुभारंभ, पदाधिकारियों का अंगवस्त्र व चित्र भेंटकर सम्मान,गांव-गांव तक संगठन मजबूत करने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का लिया संकल्प।

बाराबंकी ! विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद की जनपद स्तरीय संगठनात्मक बैठक शनिवार को नगर क्षेत्र में उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित हुई। भगवान श्री परशुराम के विधिवत पूजन, दीप प्रज्ज्वलन एवं चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा ब्राह्मण समाज की एकजुटता और सामाजिक सहभागिता को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।मुख्य अतिथि एवं परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष आनंद किशोर अवस्थी ने कहा कि किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता और मजबूत संगठन होता है। उन्होंने नवगठित जिला टीम को शुभकामनाएं देते हुए पदाधिकारियों से सेवा, समर्पण और सामाजिक समरसता की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि संगठन जितना मजबूत होगा, समाज की आवाज उतनी ही प्रभावी ढंग से उठेगी।बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष देवेश शुक्ला ने कहा कि जिला टीम उनका परिवार है और संगठन समाजहित के हर कार्य में अग्रणी भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से जनपद के प्रत्येक गांव तक संगठन का विस्तार करने और समाज के हितों के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया।विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी तथा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने, युवाओं को जोड़ने तथा सामाजिक गतिविधियों को व्यापक स्तर पर संचालित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज को अपनी सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्र निर्माण की परंपरा को और सशक्त बनाने की आवश्यकता है।बैठक के दौरान पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं भगवान परशुराम का चित्र भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही नवमनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर संगठन की आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा करते हुए समाजहित में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।कार्यक्रम का संचालन प्रवीण मिश्रा ने किया। बैठक में संरक्षक हरीश मिश्रा, सुनील पांडेय, श्रीकांत तिवारी, ज्ञान प्रकाश शुक्ला, डीके शुक्ला, नवल किशोर तिवारी, सुरेंद्र शुक्ला, राकेश शुक्ला, अतुल द्विवेदी, ऋषभ द्विवेदी, शिवम शुक्ला, वैभव पाण्डेय, रमन पाण्डेय, हरिकृष्ण शुक्ला, रामलखन मिश्रा, आशीष द्विवेदी, शरद उपाध्याय, सुनील मिश्रा, रजनीश शुक्ला, आकाश दीक्षित, भीमसेन शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित में निरंतर कार्य करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading