October 13, 2026

देवा मेला की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा, समय से व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश

IMG-20261013-WA0058

मेलार्थियों की सुरक्षा, सफाई और यातायात व्यवस्था पर रहेगा विशेष जोर।

बाराबंकी ! आगामी 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले ऐतिहासिक देवा मेला-2026 की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में बैठक हुई। इसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों और देवा मेला समिति के सदस्यों के साथ मेले की व्यवस्थाओं, मेलार्थियों की सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और आगंतुकों की सुरक्षा के लिए प्रभावी नवाचार अपनाए जाएं। मेले को भव्यता प्रदान करने और सभी व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें। उन्होंने पशु बाजार के मद्देनजर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मेले के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति और खेल आयोजनों की तैयारियां समय से पूरी करने को कहा।

सफाई और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान

मेले की साफ-सफाई की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने नगर निकाय के अधिकारियों को शिफ्टवार सफाईकर्मियों की तैनाती करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूरे मेला परिसर में स्वच्छता को प्राथमिकता दी जाए और सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिल सके।जिलाधिकारी ने मेला समिति को दुकानों के लिए स्थलों का आवंटन समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी दुकान सड़क पर नहीं लगनी चाहिए, जिससे आवागमन बाधित न हो और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले से जुड़ी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी कर अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पंकज वर्मा, अपर जिलाधिकारी एवं देवा मेला समिति के सचिव निरंकार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजन गौतम, समिति के अन्य सदस्य तथा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading