October 13, 2026

यूपी : 68 हजार ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का बाराबंकी में हुआ सजीव प्रसारण

IMG-20261013-WA0068

मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने 300 ग्राम प्रहरियों को शॉल और टॉर्च देकर किया सम्मानित।

बाराबंकी ! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से मंगलवार को बरेली की रिजर्व पुलिस लाइंस में आयोजित प्रदेश के 68 हजार ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण बाराबंकी की रिजर्व पुलिस लाइंस के बहुउद्देशीय हॉल में किया गया। इस दौरान खाद्य एवं रसद विभाग के मंत्री सतीश चंद्र शर्मा की उपस्थिति में जिले के 300 ग्राम प्रहरियों को शॉल और टॉर्च देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम प्रहरियों के योगदान की सराहना करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में अपराधों की रोकथाम, शांति व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया। ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस और आमजन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। उनके सहयोग से अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलती है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह, हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत, कुर्सी विधायक साकेन्द्र वर्मा, जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading