October 25, 2026

CM चंद्रबाबू नायडू ने जगन मोहन की तुलना महाभारत के ‘कंस’ से की, भतीजी की शादी से जुड़ा है विवाद

CM चंद्रबाबू नायडू ने जगन मोहन की तुलना महाभारत के 'कंस' से की, भतीजी की शादी से जुड़ा है विवाद

<span class="img-name">CM चंद्रबाबू नायडू ने जगन मोहन की तुलना महाभारत के 'कंस' से की </span> <span class="img-source">Image Source : PTI/FILE </span>

अमरावती: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को YSR कांग्रेस पार्टी के नेता वाई एस जगन मोहन रेड्डी की तुलना महाभारत के पौराणिक पात्र ‘कंस’ से की है। नायडू ने उन पर येलाहंका पैलेस में अपनी भतीजी की शादी में बाधा डालने का आरोप लगाया है।

चंद्रबाबू नायडू ने जगन पर क्या आरोप लगाए

नायडू ने आरोप लगाया कि संपत्ति विवाद के दौरान जगन ने अपनी मां और बहन, वाई.एस. शर्मिला के साथ अनुचित व्यवहार किया। उन्होंने जगन पर नैतिक मूल्यों की कमी होने का भी आरोप लगाया। इसके अलावा नायडू ने जगन के उस “फैसले” पर भी सवाल उठाया, जिसके तहत उन्होंने शर्मिला को अपनी बेटी की शादी के लिए परिवार के ‘येलाहंका पैलेस’ का इस्तेमाल करने से रोक दिया था। नायडू ने इस बात पर जोर दिया कि संपत्ति में शर्मिला का भी हिस्सा बनता है।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading