October 13, 2026

बाराबंकी : मिशन शक्ति अभियान में महिला पुलिसकर्मियों और एनसीसी कैडेटों ने संभाली यातायात की कमान

IMG-20261013-WA0077

पटेल तिराहे पर वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक, सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

बाराबंकी ! मिशन शक्ति फेज-06 के द्वितीय चरण के तहत मंगलवार को बाराबंकी में महिला पुलिसकर्मियों और एनसीसी की महिला कैडेटों ने यातायात संचालन की कमान संभालते हुए आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी के निर्देशन में कोतवाली नगर क्षेत्र के पटेल तिराहे सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष यातायात संचालन एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यातायात प्रभारी रामयतन यादव के नेतृत्व और मार्गदर्शन में महिला आरक्षियों, छात्राओं तथा एनसीसी महिला कैडेटों ने यातायात व्यवस्था संभालने में सहभागिता की। इस दौरान वाहन चालकों और राहगीरों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, यातायात संकेतों का अनुपालन करने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने की जानकारी दी गई। साथ ही सड़क पार करते समय सावधानी बरतने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की गई।

पुलिस के अनुसार, मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के साथ जनभागीदारी के माध्यम से सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। यातायात पुलिस की ओर से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading