October 28, 2026

अयोध्या : मवई के दुल्लापुर में 29 अक्टूबर से शुरू होगी ऐतिहासिक बाल रामलीला

IMG-20261027-WA0030

1996 में बाबा लच्छी दास जी महाराज ने की थी आयोजन की शुरुआत,तीन दशक से चली आ रही परंपरा, बाल कलाकार कर रहे संवादों का अभ्यास।

फोटो : 29 अक्टूबर से शुरू होने वाले रामलीला की तैयारी करते गांव के युवा।

रुदौली(अयोध्या) ! मवई ब्लॉक के दुल्लापुर गांव में ऐतिहासिक बाल रामलीला का मंचन 29 अक्टूबर से शुरू होगा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है। रामलीला समिति की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।.बाल कलाकार इन दिनों लीला के विभिन्न प्रसंगों के संवाद और अभिनय का अभ्यास कर रहे हैं।
दुल्लापुर की इस बाल रामलीला की शुरुआत वर्ष 1996 में परम पूज्य बाबा लच्छी दास जी महाराज ने की थी। उनके संकल्प और प्रेरणा से शुरू हुई यह धार्मिक परंपरा तीन दशक से लगातार आगे बढ़ रही है। हर वर्ष बाल कलाकार प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का मंचन कर दर्शकों को रामकथा से जोड़ते हैं। रामलीला देखने के लिए गांव के साथ आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं।रामलीला समिति के प्रबंधक अंजनी साहू ने बताया कि संस्थापक बाबा लच्छी दास जी महाराज के आदर्शों पर चलते हुए समिति निरंतर इस आयोजन को कराती आ रही है। बाल कलाकारों के संवाद और अभिनय रामलीला का प्रमुख आकर्षण रहते हैं। इस बार भी मंचन को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading