July 21, 2026

आज लोधेश्वर धाम आएंगे मुख्यमंत्री योगी, 542 करोड़ की 82 परियोजनाओं की देंगे सौगात

file_00000000fb60820792426e139965b02b

भगवान लोधेश्वर का करेंगे दर्शन-पूजन, महादेवा कॉरिडोर व श्रावण मेले की तैयारियों का लेंगे जायजा,रामनगर व दरियाबाद क्षेत्र की विकास योजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास, लाभार्थियों को वितरित करेंगे प्रमाणपत्र

बाराबंकी ! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बाराबंकी के रामनगर स्थित विश्वप्रसिद्ध श्री लोधेश्वर महादेव धाम पहुंचेंगे। श्रावण मास शुरू होने से पहले वह भगवान लोधेश्वर का विधिवत पूजन-अर्चन करने के साथ निर्माणाधीन महादेवा कॉरिडोर का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा श्रावण मेले की तैयारियों और श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह 10:55 बजे कार्यक्रम स्थल पर उतरेगा। दर्शन-पूजन के बाद वह विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इसके पश्चात रामनगर और दरियाबाद विधानसभा क्षेत्रों की कुल 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं पर कुल 542.41 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं सहायता वितरित करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद दोपहर एक बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे।मुख्यमंत्री 409.09 करोड़ रुपये की लागत वाली 56 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 133.31 करोड़ रुपये की 26 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में 260.12 करोड़ रुपये की 46 परियोजनाएं शामिल हैं, जबकि रामनगर विधानसभा क्षेत्र में 282.28 करोड़ रुपये की 36 विकास परियोजनाएं जनता को समर्पित की जाएंगी।

जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा, यातायात, पेयजल, विद्युत, चिकित्सा, स्वच्छता, पार्किंग और बैरिकेडिंग सहित सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से कार्यक्रम के दौरान यातायात और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading