July 12, 2026

बाराबंकी : खेत की जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, 17 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौ.त

file_00000000e950720796b1376176161f1a

धान की जुताई के बाद खेत से ट्रैक्टर निकालते समय हुआ हादसा, साथी बालक घायल,पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद अंतर्गत देवा थाना क्षेत्र के बीकर गांव में खेत की जुताई के दौरान बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर 17 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौ.त हो गई, जबकि साथ मौजूद उसका नाबालिग साथी मामूली रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार बीकर गांव निवासी रवी (17) पुत्र प्रेम अपने 17 वर्षीय साथी के साथ धान की खेती के लिए ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने गया था। जुताई पूरी होने के बाद वह ट्रैक्टर को खेत से बाहर निकाल रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में रवी ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौ.त हो गई।हादसे में उसके साथ मौजूद दूसरा किशोर मामूली रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।सूचना मिलते ही देवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading