October 6, 2026

मिल्कीपुर में आंगनबाड़ी केंद्र के बहाने बाबा गोरखनाथ गोरखनाथ ने 2027 का बिगुल फूंका

file_000000007ec082109f252b94eab2a1e6

पूरा सुमेरपुर में बोले पूर्व विधायक- मिल्कीपुर हासिल होने तक नहीं रुकेगा रथ, चुनाव लड़ने के लिए मांगा समर्थन।

अयोध्या ! मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के अमानीगंज ब्लॉक अंतर्गत पूरा उर्फ सुमेरपुर गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी राजनीतिक सक्रियता का खुला संकेत दिया। ग्रामवासियों से संवाद करते हुए उन्होंने आशीर्वाद मांगा और मिल्कीपुर विधानसभा से चुनावी मैदान में उतरने के लिए समर्थन जुटाने की अपील की।गोरखनाथ बाबा ने कहा कि मिल्कीपुर हासिल होने तक उनका रथ नहीं रुकेगा। उन्होंने शायरी के अंदाज में कहा, “जहर पी लूंगा और मर जाऊंगा, इसी मिल्कीपुर के लिए।” भाषण के दौरान उन्होंने एक बार फिर अपनी कुंडली का जिक्र करते हुए कहा कि जिन्हें वह चाहते हैं, उनके लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद नेताओं और समर्थकों ने गोरखनाथ बाबा को विधायक बनाने का आह्वान किया। ऐसे में आंगनबाड़ी केंद्र के उद्घाटन के लिए जुटी भीड़ के बीच पूर्व विधायक का चुनावी समर्थन मांगना सियासी तौर पर चर्चा का विषय बन गया। इसे मिल्कीपुर में 2027 की तैयारियों के बीच उनकी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।बताया गया कि पूरा उर्फ सुमेरपुर में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन होना था, लेकिन एमएलसी चुनाव की आचार संहिता लागू होने के चलते उद्घाटन नहीं हो सका। कार्यक्रम के दौरान गोरखनाथ बाबा के तेवर और चुनावी बयानबाजी ने इसे सामान्य सरकारी कार्यक्रम के बजाय राजनीतिक गतिविधि का रूप दे दिया।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading