August 23, 2026

राम मंदिर में दर्शन के बाद बोले फिल्म अभिनेता अनुपम खेर, चोरों से मंदिर की पवित्रता कम नहीं होती ‘

IMG-20260708-WA0099

श्री राम भूमि’ फिल्म की शूटिंग से पहले रामलला का लिया आशीर्वाद,खेर ने कहा- चढ़ावा आस्था से दिया जाता है, सुरक्षा की जिम्मेदारी भगवान की नहीं।

अयोध्या, संवाददाता। फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने बुधवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचकर अपनी आगामी फिल्म ‘श्री राम भूमि’ की शूटिंग शुरू करने से पहले रामलला के दर्शन-पूजन किए। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के चर्चित मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ लोगों की गलत हरकतों से मंदिर की गरिमा और पवित्रता पर कोई असर नहीं पड़ता।मीडिया से बातचीत में अनुपम खेर ने कहा, “चोर हर जगह मिल सकते हैं, लेकिन इससे मंदिर की पवित्रता कम नहीं होती। जिस मंदिर के निर्माण में 500 वर्ष लग गए, उसका सम्मान कुछ लोगों के कृत्य से कम नहीं हो सकता।यदि आपके घर में चोरी होती है तो दोष चोर का होता है, घर का नहीं।उन्होंने कहा कि पूरे हिंदू समाज को इस भावना को समझने की आवश्यकता है। श्रद्धालु भगवान को जो चढ़ावा चढ़ाते हैं, वह किसी सौदे या रिश्वत के रूप में नहीं, बल्कि अपनी श्रद्धा और आस्था के भाव से अर्पित करते हैं।इसलिए किसी चोरी की घटना को मंदिर की पवित्रता से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।अनुपम खेर ने बताया कि वह अपनी नई फिल्म ‘श्री राम भूमि’ की शूटिंग के सिलसिले में अयोध्या आए हैं। फिल्म की शुरुआत से पहले उन्होंने रामलला का आशीर्वाद लिया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उनके अयोध्या आगमन को लेकर श्रद्धालुओं और प्रशंसकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading