पत्नी के साथ नग्न अवस्था में देखकर खौल उठा खून, और फिर उठाई कुल्हाड़ी

0

प्रयागराज। घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहे अधेड़ को आधी रात को कुल्हाड़ी से लगातार वार कर काट डाला गया है। जिससे अधेड़ की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक अधेड़ की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और वही अधेड़ की हत्या के आरोप में परिजनों की तहरीर पर हत्या आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के पीछे अवैध संबंध का होना बताया जा रहा है।

यह सनसनीखेज वारदात कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बिदाव गांव के मजरा में 16 जून की रात को घटना को अंजाम दिया गया है। घटनाक्रम के मुताबिक कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बिदांव गांव के मजरा बकेली में रामबली उम्र लगभग 50 वर्ष पुत्र ननका मंगलवार की रात खाना खाकर घर के बाहर के बरामदे में सो गया। बीती रात लगभग 1.30 बजे गांव का ही राजमुन पुत्र सूरजपाल ने सोते समय राम बली पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावर ने कुल्हाड़ी से रामबली की गर्दन पर लगातार कई वार किया। मृतक की चीख-पुकार सुनकर परिजनों के साथ पड़ोसी भी जाग गए और मौके पर पहुँचे भीड़ आती देख घटना को अंजाम देकर भाग रहे हमलावर को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया और पुलिस को सूचना दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल के बगल में ही छप्पर के नीचे मृतक रामबली का भाई शिव बली भी सो रहा था। हो-हल्ला की आवाज सुनकर वह भी दौड़ा तो देखा कि गांव का ही राजमुन हाथ में कुल्हाड़ी और चाकू लिए बरामदे से निकल कर भाग रहा था। बरामदे में जाकर उसने देखा तो रामबली तड़प रहा था। शोर मचाने पर परिजन और गांव वाले इकट्ठा हो गए स्थानीय पुलिस और 108 नंबर एंबुलेंस को सूचना दी। गई 108 नंबर एंबुलेंस की मदद से घायल राम बली को परिजन जिला अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। आरोपी युवक को आला कत्ल के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर अपने कब्जे में लेकर जेल भेज दिया।

मृतक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पत्नी को देखकर खौला खून

बिदाव गांव के मजरा बकेली में बीती रात रामबली की हत्या के पीछे जो कहानी उभर कर आई है। उसके मुताबिक हमलावर राजमुन की पत्नी से मृतक रामबली के अवैध सम्बन्ध थे। कई बार राजमुन ने दोनों को अर्धनग्न आपत्तिजनक स्थिति में देखा था और दोनों का कड़ा विरोध किया था। लेकिन मृतक रामबली ने उसकी पत्नी से सम्बन्ध बनाना नही छोड़ा और यह बात हमलावर राजमुन बर्दास्त नही कर सका और बेवफा पत्नी के चलते उसने पत्नी के आशिक रामबली को कुल्हाड़ी से काट डाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !! © KKC News