July 12, 2026

यूपी : रिटायर एआरटीओ के घर मिला ‘कुबेर का खजाना’, 35 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

file_00000000d0a07230a6fab4a475d271c9

विजिलेंस के छापे में 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी समेत बंगले, प्लॉट और दुकानों के दस्तावेज बरामद,डीजीपी ने टीम को दिया एक लाख का इनाम।

लखनऊ ! उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के सेवानिवृत्त सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ललित कुमार के ठिकानों पर उत्तर प्रदेश विजिलेंस की छापेमारी में अकूत संपत्ति का खुलासा हुआ है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में दर्ज मुकदमे की जांच के तहत सात और आठ जुलाई को की गई कार्रवाई में विजिलेंस टीम ने 13 किलोग्राम सोना, नौ किलोग्राम चांदी, बड़ी मात्रा में आभूषण और विभिन्न संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं।
प्रारंभिक जांच में बरामद संपत्तियों का अनुमानित मूल्य करीब 35 करोड़ रुपये आंका गया है। छापेमारी के दौरान लखनऊ समेत विभिन्न स्थानों पर स्थित बंगले, कोठियां, मकान, दुकानें, प्लॉट, कृषि भूमि और निवेश से संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं। इतनी बड़ी संपत्ति देखकर विजिलेंस टीम भी हैरान रह गई।विजिलेंस अब यह पता लगा रही है कि यह संपत्ति वैध आय से अर्जित की गई है या भ्रष्टाचार के जरिए खड़ी की गई है। संपत्तियों के वित्तीय स्रोत, बैंक खातों और निवेश की भी गहन जांच की जा रही है।बताया गया कि ललित कुमार के खिलाफ करीब दो वर्ष पहले आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था। उसी जांच के क्रम में यह बड़ी कार्रवाई की गई। डीजीपी राजीव कृष्ण ने विजिलेंस टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए एक लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है। मामले में आगे भी जांच जारी है।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading