September 14, 2026

यूपी : प्रयागराज में दो सड़क हादसों में चार की मौत, चार घायल

Prayagraj-Road-Accident-Yamunapar-1789369843650_m

गंगापार में खड़ी पिकअप में डीसीएम ने मारी टक्कर, चालक और पशु व्यापारी की गई जान,यमुनापार में सड़क पार कर रही मां-बेटे को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत।

प्रयागराज ! गंगापार और यमुनापार में रविवार रात और सोमवार सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। गंगापार के उतरांव में खड़ी पिकअप में डीसीएम की टक्कर से चालक और पशु व्यापारी की जान चली गई। वहीं औद्योगिक थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से महिला और उसके दो वर्षीय बेटे की मौत हो गई।
उतरांव थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर एकडला के भरहरी गांव के सामने रविवार रात करीब एक बजे गाजीपुर से तीन दुधारू भैंस लादकर प्रतापगढ़ जा रही पिकअप खराब हो गई। चालक वीरेंद्र लाल (21) और पशु व्यापारी नन्नू वर्मा (55) वाहन ठीक कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार डीसीएम ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। पिकअप पलटने से दोनों उसके नीचे दब गए। पुलिस और एनएचएआई टीम ने दोनों को बाहर निकाला, लेकिन सीएचसी बनी में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में पिकअप सवार चार अन्य लोग घायल हुए। पुलिस ने डीसीएम चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।दूसरा हादसा सोमवार सुबह औद्योगिक थाना क्षेत्र में सरस्वती हाईटेक सिटी के सामने हुआ। रीवा निवासी माया देवी (30) खाना बनाने के लिए पानी लेने सड़क पार गई थीं। लौटते समय करछना की ओर से आए ट्रक ने उन्हें और उनके दो वर्षीय बेटे खतरू को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading