लखनऊ डीएम ऑफिस में तैनात महिला बाबू रिश्वत लेती दबोची
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2019/01/picsart_02-01-029121916302730980669.jpg?fit=640%2C360&ssl=1)
लखनऊ। जिलाधिकारी कार्यालय में तैनात एक महिला बाबू को आज रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया गया। भ्रष्टाचार की शिकायतों को देखते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन के एसपी राजीव मल्हौत्रा आज जिलाधिकारी लखनऊ के कार्यालय में तैनात महिला बाबू सोनालिका सिंह को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। महिला बाबू को हजरतगंज कोतवाली में पुलिस हिरासत में रखा गया है। इस मामले को लेकर महिला बाबू सोनालिका सिंह से पूछताछ की जा रही है। कलेक्ट्र्रेट की महिला बाबू को रिश्वत लेते हुए पकडे जाने पर कर्मचारियों में हडकम्प मचा हुआ है।
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2020/11/PicsArt_11-12-05.34.21.png?resize=100%2C100&ssl=1)