July 10, 2026

यूपी : जिला पंचायत अध्यक्षों व ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने पर मंथन,जल्द आ सकता है फैसला

file_00000000bc84720b8ccbf82a25555271

प्रदेश सरकार अंतिम स्तर पर कर रही विचार, पंचायत प्रतिनिधियों को मिल सकती है बड़ी राहत,आदेश जारी होने पर स्थानीय निकायों की चुनावी तैयारियों पर पड़ेगा असर।

लखनऊ ! उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों के कार्यकाल को बढ़ाए जाने की तैयारी अंतिम चरण में बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार इस संबंध में शासन स्तर पर गहन मंथन चल रहा है और शुक्रवार को शासनादेश जारी होने की संभावना जताई जा रही है।मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल शनिवार को समाप्त हो रहा है। ऐसे में सरकार कार्यकाल विस्तार को लेकर सभी कानूनी और प्रशासनिक पहलुओं पर विचार कर रही है। सूत्रों का कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्षों के साथ-साथ ब्लॉक प्रमुखों के कार्यकाल विस्तार से संबंधित फाइल भी प्रक्रिया में है।यदि शासनादेश जारी होता है तो प्रदेश के हजारों पंचायत प्रतिनिधियों को तत्काल राहत मिलेगी।साथ ही स्थानीय निकायों के चुनावी कार्यक्रम और राजनीतिक समीकरणों पर भी इसका व्यापक प्रभाव पड़ सकता है।हालांकि, इस संबंध में अभी तक राज्य सरकार की ओर से कोई आधिकारिक आदेश या पुष्टि जारी नहीं की गई है। शासनादेश जारी होने के बाद ही कार्यकाल विस्तार की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading