June 20, 2025

प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी में भाजयुमो नेता के चाचा समेत आठ गिरफ्तार

Special_task_force_smuggling_of_prohibited_animals_restored_cattle_recovered_1546693463.jpg

नवाबगंज(गोण्डा)! स्पेशल टास्कफोर्स और नवाबगंज थाने की पुलिस ने एक संयुक्त अभियान के तहत प्रतिबंधित पशु तस्करी के मामले में बड़ा खुलासा किया है। संयुक्त अभियान में पुलिस ने भाजयुमो के जिलामंत्री के प्रधान चाचा समेत आठ लोगों को पशु तस्करी में गिरफ्तार किया है। गंभीर बात ये है कि पुलिस ने भाजयुमो नेता के चाचा को मुख्य आरोपी बताते हुए गिरफ्तार किया है। इसे लेकर शनिवार को पूरे दिन भाजपा में खलबली मची रही। पुलिस ने असलहे की भी बरामदगी की है।पुलिस ने करीब 98 प्रतिबंधित पशुओं समेत आधा दर्जन से अधिक वाहन भी पकड़े हैं। इस आपरेशन के दौरान तीन ट्रकों के चालक और दो अन्य आरोपी भागने में कामयाब रहे। एएसपी हृदेश कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार रात किशुनदासपुर के बरदही बाजार में एक ट्रक व दो पिकप पर लदे 19 पशु बरामद किए गए। फोरलेन हाईवे पर लकड़मण्डी के पास भी छापेमारी में 69 प्रतिबंधित पशु पकड़े गए।उन्होंने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी प्रधान देवेन्द्र सिंह समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी भाजयुमो के जिलामंत्री अभिषेक सिंह के चाचा और गांव के प्रधान हैं। अन्य गिरफ्तार लोगों में फैजाबाद के विष्णु यादव व शामली के जुनैद अली समेत नवाबगंज व वजीरगंज के दीप नारायण यादव, संतोष, सत्यनारायण, लालता, राजेन्द्र शामिल हैं।

बोले भाजयुमो जिलाध्यक्ष : भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने अभिषेक सिंह के जिलामंत्री होने और उनके चाचा का नाम देवेन्द्र सिंह होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित मामले से पार्टी का कोई लेना देना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading