July 27, 2024

सियार के हमले से ग्रामीण युवक ने राष्ट्रीय पक्षी मोर की बचाई जान

0

शेरपुर जंगल मे तीन जंगली सियार बन गए राष्ट्रीय पक्षी मोर की जान के दुश्मन।

रूदौली वनरेंज अंतर्गत मवई सेक्सन के शेरपुर गांव में हुआ था मोर पर हमला।

मवई(अयोध्या) ! विकासखंड मवई अंतर्गत शेरपुर गांव के एक युवक ने सियार के हमले से घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर की जान बचाने में कामयाब रहा।सूचना मिलते ही वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे रूदौली उपक्षेत्रीय वनाधिकारी सैय्यद ततहीर अहमद ने मोर की जान बचाने वाले बहादुर युवक को बधाई दी।और घायल मोर को फारेस्ट गार्ड अरविंद मिश्र व वनमाली प्रेम कुमार के द्वारा तत्काल उपचार हेतु पशु चिकित्सा केंद्र मवई भेजवाया।जहां डा0 साधूराम ने घायल मोर का उपचार किया।

जानकारी के मुताविक रविवार की भोर शेरपुर गांव निवासी अशोक शर्मा नित्यक्रिया के लिये पास के जंगल मे गया था।जहां दो तीन जंगली सियार राष्ट्रीय पक्षी मोर पर हमला कर रहे थे।मोर तेज आवाज कर इधर उधर भागता पर हमले से घायल होने के बाद वो उड़ नही पा रहा था।मोर को देख युवक अशोक शर्मा बहादुरी के साथ शियार को वहां से भगाकर मोर की जान बचाई।लेकिन शियार के हमले से राष्ट्रीय पक्षी मोर के पंख व पैर घायल हो गए थे।युवक ने तत्काल हमले की सूचना स्थानीय वनकर्मियों को दी।और घायल मोर को वहां से उठाकर अपने घर लाया।जहां पहुंचे उपक्षेत्रीय वनाधिकारी व मवई सेक्सन प्रभारी सैय्यद ततहीर अहमद ने घायल मोर को उपचार नजदीकी पशुचिकित्सा केंद्र मवई में भर्ती कराया।पशुचिकित्सक डॉक्टर साधूराम ने बताया कि हमले से मोर के पंख व पैर जख्मी हो गए।उपचार के बाद अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।क्षेत्रीय वनाधिकारी रूदौली विक्रमजीत ने बताया घायल मोर का उपचार के बाद एहतिहात के तौर पर बसौढ़ी पौधशाला के पिंजड़े में सुरक्षित रखा गया है।इन्होंने बताया घायल मोर खतरे से बाहर है उपचार के बाद वह दाना पानी भी करने लगा है स्वस्थ होने के बाद उसे पुनः जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !! © KKC News