August 3, 2026

गोंडा : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर

c673fba6-a195-434c-833d-cce33b92f860_1785679854213

गोंडा के नवाबगंज में नए सरयू पुल के पास हादसा, काम पर अयोध्या जा रहे थे दोनों युवक,ट्रक कब्जे में लेकर पुलिस ने शुरू की जांच, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

नवाबगंज (गोंडा) ! बस्ती-अयोध्या-गोंडा हाईवे पर रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा नवाबगंज थाना क्षेत्र में नए सरयू पुल के पास महेशपुर गांव के निकट शाम करीब सात बजे हुआ। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने ट्रक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस के अनुसार, गोरखपुर जिले के गुलहरिया थाना क्षेत्र के सरैया बाजार निवासी आकाश यादव (28) पुत्र गोबरी यादव अपने गांव के ही रवि कनौजिया (26) पुत्र जय श्री कनौजिया के साथ बाइक से अयोध्या जा रहे थे। दोनों अयोध्या में मजदूरी करते थे और काम के सिलसिले में जा रहे थे। इसी दौरान महेशपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को अयोध्या के दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।चिकित्सकों ने जांच के बाद आकाश यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रवि कनौजिया का उपचार चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया और नवाबगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने गोरखपुर पुलिस के माध्यम से मृतक और घायल के परिजनों को घटना की जानकारी दी है।नवाबगंज थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में आकाश यादव की मौत हुई है, जबकि रवि कनौजिया का दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।इन्होंने बताया मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading