August 11, 2026

अयोध्या : प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने के लिए मवई ब्लॉक में चला विशेष अभियान

WA_1786357620224

डिलवल, बाबूपुर, रानीमऊ समेत कई गांवों में पन्नी बीनने उतरीं टीमें,टीम घरों व सार्वजनिक स्थलों से जुटाया प्लास्टिक कचरा,लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक,13 अगस्त को प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र भेजा जाएगा एकत्र कचरा,

फोटो : अभियान के क्रम में मवई ब्लॉक के गांवो में प्लास्टिक एकत्रित करते सफाईकर्मी

मवई(अयोध्या) ! विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत गांवों को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए मवई ब्लॉक में तीन दिवसीय प्लास्टिक एकत्रीकरण का विशेष अभियान शुरू किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतों में सफाईकर्मियों की टीमें गठित कर पन्नी और प्लास्टिक कचरा एकत्र कराया जा रहा है।अभियान के तहत डिलवल, बाबूपुर, शहबादचक, सिपहिया कोटवा, रानीमऊ, पचलो, नगरा समेत कई गांवों में टीमों ने घरों और सार्वजनिक स्थानों के आसपास बिखरी पन्नी व प्लास्टिक कचरा बीनने का काम शुरू कर दिया है। गांवों में जगह-जगह जमा प्लास्टिक को एकत्र कर निर्धारित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।जिला पंचायत राज अधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार 10 से 13 अगस्त तक जिले की ग्राम पंचायतों में विशेष प्लास्टिक एकत्रीकरण अभियान चलाया जाना है। 10 और 11 अगस्त को क्लस्टरवार टीमें प्लास्टिक एकत्र करेंगी।इसके बाद 13 अगस्त को विकासखंड मवई की ग्राम पंचायतों से जुटाए गए प्लास्टिक को निर्धारित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र भेजकर रसीद प्राप्त की जाएगी।एडीओ पंचायत अनुपम शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में अभियान शुरू करा दिया गया है। प्लास्टिक कचरे के निस्तारण के साथ ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading