November 9, 2026

मुजफ्फरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू कार हाईवे पर पोल से टकराई, जिंदा जले 6 लोग

मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू कार हाईवे पर पोल से टकराई, जिंदा जले 6 लोग

<span class="img-name">मुजफ्फरनगर में भयानक सड़क दुर्घटना हुई है। </span> <span class="img-source">Image Source : IANS </span>

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आज (सोमवार को) सुबह एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना हो गई है।पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर जागाहेड़ी के पास एक तेज रफ्तार बेकाबू कार सड़क किनारे लगे लाइट के पोल से टकरा गई। इस टक्कर के बाद कार में भीषण आग लग गई और उसमें जिंदा जलकर 6 लोगों की मौत हो गई।

टक्कर के बाद लोगों को नहीं मिला कार से बाहर निकलने का मौका

मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह एक कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे से गुजर रही थी। इसी दौरान, जागाहेड़ी के पास अचानक कार बेकाबू हो गई और हाईवे पर लगे लाइट पोल में जा घुसी। कारी और पोल की टक्कर इतनी तेज थी कि कार में तुरंत आग लग गई। फिर, देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपने आगोश में ले लिया। आग लगने के बाद कार में सवार लोगों को उससे बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका और सभी 6 लोग आग में जिंदा जल गए।


मुजफ्फरनगर में हुए कार हादसे में 6 लोगों की मौत।

कार से निकले आग में झुलसे 6 लोगों के शव

दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करते हुए कार में मौजूद सभी 6 लोगों के शवों को बाहर निकलवाया। फिर, शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। उनके परिजनों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंपे जाएंगे।

परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही पुलिस

पुलिस अफसरों के मुताबिक, मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रहे हैं। इसके लिए संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है और उनके परिजनों से संपर्क करने की प्रक्रिया भी की जा रही है। इस दर्दनाक दुर्घटना में कार सवार 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में कार ड्राइवर के अलावा 10 से 12 साल की उम्र का एक बच्चा भी शामिल बताया जा रहा है।

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल, पुलिस दुर्घटना की वजहों की जांच में जुटी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कार बेकाबू कैसे हुई और दुर्घटना किन हालातों में हुई। इससे पहले हाल में मथुरा-बरेली हाईवे पर भीषण हादसा हुआ था। कार ने खेत में काम कर रहे तीन लोगों को रौंद दिया था।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading