August 11, 2026

मवई(अयोध्या) ! राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 68 हजार बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल

IMG-20260810-WA0074

मवई ब्लॉक के स्कूलों और मदरसों में चला अभियान,छूटे बच्चों को 14 अगस्त को दी जाएगी दवा।

अयोध्या ! राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत सोमवार को सीएचसी मवई के स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने ब्लॉक क्षेत्र के सरकारी, निजी, मान्यता प्राप्त विद्यालयों और मदरसों में अभियान चलाकर करीब 68 हजार बच्चों और किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई। अभियान में तीन-तीन सदस्यों वाली दो आरबीएसके टीमों और एक आरकेएसके टीम ने विद्यालयों का भ्रमण कर बच्चों को दवा खिलाई।आरकेएसके काउंसलर राजीव यादव, आरबीएसके टीम लीडर डा0 सत्य प्रकाश और डा0 रंजना गुप्ता समेत स्वास्थ्यकर्मियों ने बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक किया। टीम ने बच्चों को दवा के लाभ, उपयोग और सावधानियों की जानकारी दी।स्वास्थ्य टीम के मुताबिक बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली चबाकर खिलाई गई। बच्चों को गोली निगलने के बजाय पहले अच्छी तरह चबाने और बाद में पानी पीने के लिए कहा गया। छोटे बच्चों को दवा खिलाते समय स्वास्थ्यकर्मियों और शिक्षकों की निगरानी रखी गई, ताकि दवा सुरक्षित तरीके से ली जा सके।काउंसलर राजीव यादव ने बच्चों को साफ-सफाई रखने और भोजन से पहले हाथ धोने के लिए भी जागरूक किया।स्वास्थ्य टीम ने बताया कि अभियान के दौरान जो बच्चे किसी कारणवश दवा खाने से छूट गए हैं, उन्हें 14 अगस्त को मॉप-अप दिवस पर एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी।स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव के दायरे में लाना है।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading