राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कुटुंब मिलन समारोह में परिवार को राष्ट्र की आधारभूत इकाई बनाने का आह्वान

रुदौली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रूद्रावली नगर एवं खंड के तत्वावधान में गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर आयोजित कुटुंब (परिवार) मिलन समारोह उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अयोध्या विभाग के विभाग संघचालक गंगा बक्स ने कहा कि हमारा परिवार राष्ट्र की एक सशक्त इकाई के रूप में स्थापित हो। परिवारों में संस्कार, सामाजिक समरसता और राष्ट्रभाव का विकास आवश्यक है। उन्होंने पंच परिवर्तन के पांच प्रमुख विषयों को अपने पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सह जिला कार्यवाह संजय, नगर कार्यवाह अंगद कुमार, नगर संघचालक भीष्म नारायण, खंड कार्यवाह संतोष कुमार सहित विचार परिवार के सदस्य, विधायक तथा विश्व हिंदू परिषद एवं भारतीय जनता पार्टी के दायित्वधारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य परिवारों के बीच आत्मीयता, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करना रहा।
उक्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक एवं विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष गुलाब चंद्र कौशल ने दी।

