September 26, 2026

अयोध्या : नीलगाय का शिकार कर मांस ले जा रहा आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

IMG-20260809-WA0081

40 किलो संदिग्ध मांस, दो चाकू, कुल्हाड़ी और रस्सी बरामद; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम में केस

खण्डासा, अयोध्या। वन्यजीवों के अवैध शिकार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खण्डासा पुलिस ने रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी नीलगाय का वध करने के बाद करीब 40 किलो संदिग्ध मांस लेकर जा रहा था। उसके कब्जे से दो चाकू, एक कुल्हाड़ी और करीब 18 फुट लंबी रस्सी भी बरामद हुई है। मामले में दो अन्य आरोपी फरार हैं।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने ग्राम पूरे भाले सुल्तानपुर का पुरवा स्थित बगिया और तालाब क्षेत्र में कार्रवाई की। मौके से मो. हशीब पुत्र मो. शकीर निवासी लिलहा रसूलपुर, थाना कुमारगंज को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने बरामद मांस को संदिग्ध नीलगाय का बताया है। आरोपी के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 9/51 और आयुध अधिनियम की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक मामले में सल्लू पुत्र मुख्तार निवासी लिलहा रसूलपुर और रिजवान पुत्र अख्तर अली निवासी दौलतपुर, थाना मुसाफिरखाना, अमेठी फरार हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने कहा कि वन्यजीवों के अवैध शिकार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading