August 10, 2026

बाराबंकी : डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, बड़ी बहन गंभीर

WA_1786244657035

बहन को ससुराल छोड़ने जा रहा था अमित, दीवानगंज पुलिया के पास हुआ हादसा

हैदरगढ़ (बाराबंकी) ! हैदरगढ़-बछरावां मार्ग पर पोखरा पुलिस चौकी क्षेत्र में शनिवार शाम तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार उसकी बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। वहीं, घायल महिला को उपचार के लिए रायबरेली जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पड़ोसी जनपद अमेठी के इन्हौना थाना क्षेत्र के महमूदपुर मजरे आजादपुर गांव निवासी अमित गुप्ता (19) पुत्र रामबरन गुप्ता शनिवार को बाइक से अपनी बड़ी बहन अर्चना को उसकी ससुराल रायबरेली जनपद के पिन्दौली गांव छोड़ने जा रहा था। शाम करीब 5:30 बजे वह हैदरगढ़-बछरावां मार्ग पर दीवानगंज पुलिया के पास पहुंचा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि अमित बाइक समेत डंपर के नीचे आ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी बहन अर्चना भी गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अर्चना को उपचार के लिए शिवगढ़, रायबरेली स्थित अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया।

घर में मचा कोहराम

हादसे की सूचना मिलते ही अमित के घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। युवक का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल डंपर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच के साथ हादसे के कारणों और चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading