August 10, 2026

बाबाबाजार क्षेत्र में 12 वर्षीय किशोरी को खेत मे दबोचकर गांव के ही युवक ने किया दुष्कर्म , हुई गर्भवती

aa595d50-f712-44aa-bcde-2868bcf129b0_1753794372562

दुष्कर्मी द्वारा जान से मारने की धमकी देने से सहमी पीड़िता ने वारदात को छिपाया,मासूम बेटी पांच माह की गर्भवती होने पर परिजनों के उड़े होश,परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस,अयोध्या जिले के बाबा बाजार क्षेत्र के एक गांव में हुई ये सनसनीखेज वारदात।

मवई(अयोध्या) ! बाबाबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने का गंभीर मामला सामने आया है।जिसकी जानकारी होने के बाद परिजनों के भी होश उड़ गए।पीड़िता के पिता ने गांव के ही एक युवक पर मार्च 2026 में नाबालिग को खेत में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने का आरोप लगाया हैं।परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी द्वारा धमकी दिए जाने के कारण नाबालिग ने कई महीने तक मुंह नहीं खोला। अब पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक 7 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे नाबालिग के पेट में तेज दर्द हुआ। पेट फूला देखकर परिजनों को गर्भधारण की आशंका हुई। इसके बाद गर्भ जांच किट से जांच कराई गई तो उसके गर्भवती होने की जानकारी हुई। पूछताछ में नाबालिग ने रोते हुए परिजनों को कथित घटना की जानकारी दी।पिता का आरोप है कि मार्च में शाम के समय गांव निवासी पप्पू पुत्र दु:खहरन नाबालिग बेटी को गांव से बाहर खेत में दबोचकर उसके साथ जबरदस्ती की गई थी।आरोप है कि घटना की जानकारी किसी को देने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी थी। इसी डर के कारण नाबालिग ने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया।पिता के मुताबिक नाबालिग घटना की सटीक तारीख नहीं बता सकी।बाबा बाजार एसओ शैलेन्द्र आजाद ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।पीड़िता का मेडिकल परीक्षण बयान आदि विधिक कार्यवाही की जा रही है।

दो माह पूर्व मवई क्षेत्र में भी हो चुकी है ऐसी वारदात

बाबाबाजार क्षेत्र में नाबालिक के साथ दुष्कर्म की वारदात के बाद गर्भवती होने की ये कोई पहली घटना नही है।इससे दो माह पूर्व मवई थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।जिसमें दो हवसी युवकों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था।इस घटना में भी किशोरी के गर्भवती होने के बाद घटना का खुलासा हुआ था।हालांकि पुलिस ने तत्काल नामजद दोनों युवकों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी थी।

मिशन शक्ति अभियान के बीच आ रहे गंभीर मामले

महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए यूपी सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में मवई क्षेत्र में नाबालिग से जुड़ा यह दो गंभीर मामला बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading