बुलंदशहर : नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायल
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपी मुठभेड़…
<span class="img-name">एनकाउंटर के बाद जांच करते पुलिसकर्मी </span> <span class="img-source">Image Source : REPORTER INPUT </span>
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपी मुठभेड़ में मारा गया। इस बदमाश के ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम था। पुलिस ने एकाउंटर में एक बदमाश को ढेर कर दिया, लेकिनी दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। घटना बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र की है। छपरावत के पास रविवार तड़के पुलिस और दो बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।पुलिस के मुताबिक, चेकिंग के दौरान रोकने का इशारा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। बुलंदशहर में पुलिस ने कुछ दिन पहले ही एनकाउंटर में दो आरोपियों को पकड़ा था। ये दोनों हत्या के आरोपी थे और भागने की कोशिश कर रहे थे। ऐसे में पुलिस ने उनके पैर में गोली मारी थी।
पुलिसकर्मी भी हुए घायल
मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम में तैनात उपनिरीक्षक संदीप कुमार और कांस्टेबल नरेंद्र कुमार भी घायल हुए। वहीं गुलावठी थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा और सिकंदराबाद थाना प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी। घायल बदमाश को पुलिसकर्मियों के साथ तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर बदमाश को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत बदमाश की पहचान मोनू पुत्र राकेश, निवासी फतेहपुर जादौन, थाना चोला, बुलंदशहर के रूप में हुई है।
फरार बदमाश को ढूंढ़ रही कई टीमें
पुलिस के अनुसार मोनू ककोड़ थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इस मामले में 1 अगस्त 2026 को थाना ककोड़ में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से 32 बोर की पिस्टल, दो मैगजीन, कई जिंदा व खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें कांबिंग कर रही हैं। एसएसपी दिनेश सिंह मुताबिक, मृत बदमाश के खिलाफ बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, जीआरपी बरेली और जीआरपी अलीगढ़ में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने इनको चेकिंग के लिए रोका और पुलिस से घिरता देख इन्होंने सीधे पुलिस पर ही फायरिंग कर दी, जिसमें स्वॉट के एसआई संदीप कुमार को और कांस्टेबल नरेंद्र कुमार को चोटें आई। इंस्पेक्टर गुलावटी और इंस्पेक्टर सिकंदराबाद के बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी। इस स्थिति का आकलन करते हुए तत्काल पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की। पुलिस फायरिंग से एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया और दूसरा भागने में सफल रहा। घायल बदमाश को तत्काल सीएसी पर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भेजा गया। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया है। इसके बारे में जानकारी की गई। इसका नाम मोनू है और यह फतेहपुर जादौन गांव के चोला थाना क्षेत्र का रहने वाला है। यह विगत 31/1 तारीख की रात में ककोर थाना अंतर्गत बैर रेलवे स्टेशन पर परिसर में एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म एवं हत्या जैसी जघन्य घटना कारित किया था और इस पर 500 का इनाम घोषित था और यह वांछित था। इसके विरुद्ध जनपद गौतम बुद्ध नगर में, जनपद बुलंदशहर में तथा जीआरपी बरेली एवं अलीगढ़ में कई अभियोग पंजीकृत हैं। इसके बारे में और डिटेल जानकारी की जा रही है। मौके पर बदमाशों द्वारा प्रयुक्त पिस्तल, खोखा एवं जिंदा कारतूस पड़े हुए हैं। मोटरसाइकिल पड़ी हुई है। कारवाई की जा रही है। जो बदमाश भागा हुआ है, उसके लिए कॉम्बिंग टीमें लगी हैं और लगातार सर्च ऑपरेशन चल रहा है। शेष अपेक्षित वैधानिक कारवाई की जा रही है।

