August 8, 2026

बाराबंकी : सनी देओल के ‘गदर’ वाले डायलॉग पर गूंज उठी तालियां

IMG-20260807-WA0061

बंटवारा 1947’ के प्रमोशन को पहुंचे सनी, करण देओल और प्रीति जिंटा, छात्रों से खुलकर की बातचीत।

बाराबंकी ! श्री रामस्वरूप मेमोरियल इंस्टीट्यूट में शुक्रवार को बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी से माहौल उत्साह से भर गया। आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए अभिनेता सनी देओल, करण देओल और अभिनेत्री प्रीति जिंटा संस्थान पहुंचे। कलाकारों ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर फिल्म की कहानी, अभिनय और फिल्मी सफर से जुड़े अनुभव साझा किए।

विभाजन की त्रासदी और मानवीय संवेदनाओं पर हुई चर्चा

कलाकारों ने फिल्म के जरिए देश विभाजन के दौर की त्रासदी, मानवीय संवेदनाओं और राष्ट्रीय एकता के संदेश को सामने रखने की बात कही। उन्होंने बताया कि फिल्म इतिहास के एक संवेदनशील दौर को मानवीय दृष्टिकोण से प्रस्तुत करती है। छात्रों ने अभिनय, फिल्म इंडस्ट्री और करियर को लेकर कई सवाल किए, जिनका कलाकारों ने बेबाकी से जवाब दिया।

गदर’ का डायलॉग सुनते ही गूंज उठा परिसर

कार्यक्रम का सबसे खास पल तब आया जब सनी देओल ने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘गदर’ का मशहूर संवाद सुनाया। सनी के संवाद बोलते ही छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।कार्यक्रम कुलाधिपति इं. पंकज अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। संयोजन प्रो0 डा. वीना सिंह ने किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading