August 8, 2026

बाराबंकी : हाइवे पर हादसे में पटरंगा के सुल्तानपुर गांव निवासिनी बबली सिंह दर्दनाक मौत

file_00000000120481f78165f9ac9a56f890

गड्ढे में पहिया पड़ते ही उछली बाइक, डिवाइडर से टकराई; बेटे के सिर से उठा मां का साया।

बाराबंकी ! लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफेदाबाद के पास शुक्रवार को सड़क के गड्ढे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। गड्ढे में बाइक का पहिया पड़ते ही बाइक अनियंत्रित होकर उछल गई और उस पर सवार 26 वर्षीय बबली सिंह डिवाइडर से जा टकराईं। गंभीर रूप से घायल बबली को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

मृतका बबली सिंह पत्नी अभिषेक सिंह बाराबंकी जिले के कोतवाली रामसनेहीघाट अंतर्गत भवनियापुर खेवली गांव की निवासिनी है। वह लखनऊ के गोमतीनगर से अपने गांव जा रही थीं। सफेदाबाद के पास हाईवे पर बने गहरे गड्ढे में बाइक का पहिया पड़ते ही हादसा हो गया। बबली के डिवाइडर से टकराते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई।स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायल बबली को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन जिंदगी और मौत के बीच जूझते हुए उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। मौत की खबर घर पहुंचते ही मायके व ससुरालीजनों में कोहराम मच गया। जिस मां की ममता में 10 वर्षीय बेटा अभी सिंह अपना भविष्य संवार रहा था, अचानक उसके सिर से मां का साया उठ गया।परिजनों के मुताबिक बबली बेटे की पढ़ाई के लिए लखनऊ के गोमतीनगर में भाई अरुण सिंह के घर रह रही थीं। अरुण सिंह हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। बबली का मायका पटरंगा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading