August 5, 2026

बाराबंकी : मसौली में अकीदत के साथ मनाया गया चेहल्लुम, कर्बला में सुपुर्द – ए – खाक किए गए ताजिये

IMG-20260804-WA0042

रातभर चली जियारत, अंजुमनों ने की नौहाख्वानी, जगह-जगह शबील व पुलाव का वितरण; सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस रही मुस्तैद।

मसौली (बाराबंकी)। हजरत इमाम हुसैन (रज़ि.) और कर्बला के शहीदों की याद में मसौली कस्बे में चेहल्लुम पूरी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। सोमवार देर रात चौकों एवं भव्य पंडालों में रखे गए ताजियों की जियारत के लिए पूरी रात अकीदतमंदों का आना-जाना लगा रहा। मंगलवार भोर में सादगी और धार्मिक आस्था के साथ ताजियों का जुलूस निकाला गया, जो निर्धारित मार्गों से होकर देर शाम कर्बला पहुंचा, जहां नम आंखों के साथ ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के नवासे हजरत इमाम हुसैन (रज़ि.) और उनके 72 साथियों की शहादत की याद में आयोजित चेहल्लुम के मौके पर क्षेत्र में गम और अकीदत का माहौल रहा। जुलूस के दौरान अंजुमन गुलामाने अब्बास ने दर्दभरी नौहाख्वानी कर कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। इसके अलावा बड़ागांव की अंजुमन गुलामाने हुसैन तथा बांसा, जकरिया और जैदपुर की अंजुमनों ने भी नौहाख्वानी में हिस्सा लिया।चेहल्लुम के अवसर पर अकीदतमंदों द्वारा विभिन्न स्थानों पर शबील लगाकर शर्बत पिलाया गया तथा पुलाव सहित अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। पूरे जुलूस के दौरान क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंत, प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी, अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक सनत मिश्रा, कस्बा प्रभारी विपिन तथा भारी पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहा। पुलिस प्रशासन की सतर्कता के बीच धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading