November 4, 2026

अमेठी : कस्तूरबा विद्यालय में डीएम ने ली छात्राओं की क्लास, पूछे गणित-अंग्रेजी के सवाल

FB_IMG_1793808318671

भोजन, पेयजल और छात्रावास की व्यवस्थाएं परखीं, अतिरिक्त शौचालय निर्माण के लिए बीएसए को आगणन तैयार करने के निर्देश।

अमेठी ! जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने मंगलवार को भेटुआ स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। इस दौरान उन्होंने कक्षा नौ और दस में पहुंचकर छात्राओं से गणित के सवाल पूछे। अंग्रेजी में प्रार्थना पत्र लिखने की जानकारी लेकर उनके शैक्षणिक स्तर का आकलन किया।

डीएम ने छात्राओं को नियमित अध्ययन करने और बेहतर भविष्य के लिए मेहनत करने को प्रेरित किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, रसोईघर और छात्राओं के शयनकक्षों का जायजा लिया। कंप्यूटर लैब में सभी कंप्यूटर संचालित मिले।उन्होंने निर्धारित पीरियड में छात्राओं को कंप्यूटर का व्यावहारिक प्रशिक्षण देने तथा खेलकूद और अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियां नियमित कराने के निर्देश दिए।

रसोईघर में भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई की स्थिति देखने के बाद डीएम ने निर्धारित मेन्यू के अनुसार पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही स्वच्छ पेयजल और परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।इस दौरान विद्यालय की वार्डन पूनम सिंह ने छात्राओं की सुविधा के लिए एक अतिरिक्त शौचालय निर्माण की आवश्यकता बताई।

इस पर जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी को शौचालय निर्माण के लिए आवश्यक आगणन तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षाधिकारी भेटुआ डा0 संतोष कुमार यादव सहित विद्यालय के शिक्षक एवं संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading