July 20, 2026

बाराबंकी : नीट-2026 में श्री साईं इंटर कॉलेज के 11 मेधावियों का कमाल, एमबीबीएस की राह हुई आसान

IMG-20260719-WA0036

विद्यालय में फूल-माला व मिठाई से हुआ सम्मान, प्रबंधक सुरेंद्र वर्मा ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

बाराबंकी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा घोषित नीट-2026 के परिणाम में बड़ेल कैनाल रोड स्थित श्री साईं इंटर कॉलेज के 11 छात्र-छात्राओं ने शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय और जनपद का गौरव बढ़ाया है। अधिकांश विद्यार्थियों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा के साथ ही पहले प्रयास में नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की सीट सुनिश्चित की है।

शनिवार को विद्यालय परिसर में सफल छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय प्रबंधक सुरेंद्र वर्मा ने सभी मेधावियों को फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धि को विद्यालय के अनुशासित शैक्षणिक वातावरण, शिक्षकों के मार्गदर्शन और छात्रों की कठिन मेहनत का परिणाम बताते हुए सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र पीयूष मिश्रा ने ऑल इंडिया 3418वीं रैंक प्राप्त की। इसके अलावा रणवीर बैसवार ने 4429वीं, अनिमेष सिंह ने 5623वीं, अंशिका ने 5862वीं, अनन्या पटेल ने 10288वीं, अनन्या सिंह ने 10964वीं, रचना सिंह ने 12153वीं, आयुषी वर्मा ने 14127वीं, उदयराज ने 15465वीं, अमन सिंह ने 18399वीं तथा राज वर्मा ने 18969वीं रैंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया।वहीं इसी विद्यालय के छात्र सौरभ ने यूपीएसआई भर्ती परीक्षा में उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और विद्यालय के नियमित मार्गदर्शन को दिया। वहीं शिक्षकों ने कहा कि वर्षों की मेहनत, नियमित मॉक टेस्ट, अनुशासित अध्ययन और विद्यार्थियों की लगन ने यह उत्कृष्ट परिणाम संभव बनाया है।विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान अभिभावकों और शिक्षकों ने भी सफल छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। पूरे परिसर में खुशी का माहौल रहा। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि ये सभी मेधावी छात्र-छात्राएं भविष्य में सफल चिकित्सक बनकर समाज और देश की सेवा करेंगे तथा बाराबंकी का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading