July 17, 2026

किसान दिवस में गूंजी किसानों की समस्याएं, अफसरों ने दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश

IMG-20260715-WA0085

बाराबंकी ! कृषि विज्ञान केंद्र, हैदरगढ़ में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में किसानों ने सिंचाई, बिजली और किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक की शुरुआत में जिला कृषि अधिकारी राजित राम ने पिछले किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों पर की गई कार्रवाई की जानकारी दी।

इसके बाद अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने एक-एक प्रकरण की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।किसानों ने केसीसी स्वीकृति प्रक्रिया को शासन की मंशा के अनुरूप सरल बनाने, नहरों में टेल तक पर्याप्त सिंचाई जल पहुंचाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही खेती किसानी से जुड़े अन्य व्यावहारिक सुझाव भी रखे।अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने कहा कि किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग समन्वय बनाकर शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करें और किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखें।बैठक में उप कृषि निदेशक उमेश कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी विजय कुमार, अधिशासी अभियंता (सिंचाई) राजीव कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. समीर पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading