December 16, 2025

नव वर्ष 2023 के आगमन पर 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या

IMG-20230101-WA0212.jpg

अयोध्या ! नव वर्ष पर भी अयोध्या में पिछले वर्षों का रिकार्ड तोड़ते हुए 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दर्शन पूजन किया है।इस दौरान प्रशासनिक बंदिशें सख्त रही। दूर दराज से आने वाले यात्रियों को हाइवे के पास ही अपने वाहनों को खड़ा कर पैदल ही सरयू घाट और मठ मंदिरों तक पहुंच सके।एसपी सुरक्षा मधुबन सिंह ने बताया कि सुबह 4 बजे से 11 बजे तक 2 लाख लोगों ने दर्शन कर लिया था। उसके बाद भी यह आंकड़ा बढ़ रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक 3 बजे तक 6 लाख और शाम 9 बजे तक 10 लाख से अधिक लोगो के पहुंचने का अनुमान बताया जा रहा है।नव वर्ष के पहले दिन सुबह कड़ाके की ठंड के बावजूद 4:00 बजे से ही श्रद्धालुओं का हुजूम अयोध्या के हनुमानगढ़ी, राम जन्मभूमि और कनक भवन का दर्शन पूजन किया हैं। तो वही अयोध्या पहुंचे लाखों श्रद्धालु ने राम मंदिर निर्माण को भी देखना अपना सौभाग्य मान रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading