December 17, 2025

अयोध्या : बाबा की समाधि स्थल पर अब हर नववर्ष पर लगेगा भव्य मेला

IMG_20230101_173255.jpg

नगर के युवाओ ने नए वर्ष को मनाने का निकाला नया तरीका

नए वर्ष का पहला दिन बाबा मंगली दास के नाम होगा समर्पित

मवई(अयोध्या) ! मवई ब्लाक क्षेत्र के गायत्रीनगर स्थित बाबा मंगली दास के समाधि स्थल पर अब नये वर्ष के पहले दिन भव्य मेले का आयोजन हुआ।नगर के शिक्षक राम अभिलाष वर्मा मैकूलाल यादव राम तेज विश्वकर्मा राजेश मिश्र उमाकांत तिवारी ने नगर निवासी ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी से विचार विमर्श किया।कि कई साल से उपेक्षित रहे बाबा की समाधि स्थल को दिव्यता को यादगार बनाने के लिए नये साल के पहले दिन को बाबा के नाम समर्पित कर जश्न को मनाने का नया तरीका अपनाया जाय।जिससे संस्कृति को मजबूती मिलेगी।जिसके बाद ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी की अगुवाई में नगर के युवा राधेश्याम सोनी पंकज विश्वकर्मा नवदीप तिवारी राम कुमार गुप्ता आलोक तिवारी आदि लोगों ने मिलकर बाबा की समाधि स्थल पर भव्य भंडारे का आयोजन किया।जिसमें नगर के छोटे बड़े सभी लोगों ने पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।और एक दूसरे को नए वर्ष की बधाई दी।ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी ने बताया इस स्थल का वे शीघ्र ही सुन्दरीकरण कराकर नगरवासियों को समर्पित करेंगे।इन्होंने एलान किया कि नए वर्ष के दिन इस स्थल पर भव्य मेले के साथ भंडारे का आयोजन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading