July 27, 2024

ताजिया मार्गों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों का एसडीएम सीओ ने कसा पेंच

0


ताजिया मार्गों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों का एसडीएम सीओ ने कसा पेंच

अम्बेडकर नगर – टाण्डा
घाघरा नदी के किनारे आबाद प्राचीन बुनकर नगरी में इसलामिक कलेंडर के प्रथम माह मोहर्रम की दसवीं तारीख को विशाल ऐतिहासिक जुलुस परंपरानुसार निकाला जाता है। उक्त जुलूस के मार्गो का आज उप जिलाधिकारी महेंद्र पाल सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी राम प्रवेश राय व टाण्डा तजियादार कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में निरीक्षण किया गया। मार्ग निरीक्षण के दौरान नवागत टाण्डा कोतवाली निरीक्षक संजय पाण्डेय, नवागत नगर पालिका अधिशाषी अभियंता मनोज कुमार सिंह, विद्युत विभाग के कर्मचारी, डिश केबल ऑपरेटर आदि मौजूद रहे। उप जिलाधिकारी ने कई स्थानों पर ढीले तारों को सही कराने का निर्देश दिया। नगर पालिका प्रशासन द्वारा जुलूस मार्गो पर पड़ने वाले गड्डों को सही कराने का कार्य युद्ध स्तर पर होता देख प्रशासनिक अमले ने संतुष्टि जताई। टाण्डा तजियादार के अध्यक्ष सैय्यद जाफर रज़ा ने सभी तजियादारों सहित स्थानीय लोगों से भी जुलुस के दौरान सहयोग व शांति बनाए रखने की अपील किया। कमेटी के सचिव सै.रईसुलहसन गुड्डू ने भी सभी लोगों से सहयोग की अपील किया। प्रशासनिक अमले ने राजा का मैदान से निरीक्षण शुरू कर रौजा, नगर पालिका, हयातगंज, ज़ुबैर चौराहा, Maidan see shuru शेखपुरा, कस्बा ऐनुल उलूम, सकरावल पुलिस चौकी होते हुए गोठ, नैपुरा होते हुए सकरावल, पुनः कस्बा होते गए सिटी सेंटर, ताज तिराहा, अलीगंज, सालारगढ़, कर्बला शाहबाज तक के मार्गों का निरीक्षण किया गया। आपको याद दिलाते चलेंकि जिन मार्गों का आज पूरे प्रशासनिक अमले ने तजियादार कमेटी व अन्य संबंधित विभागों के साथ निरीक्षण किया है उसी मार्ग पर आगामी 10 मुहर्रम को ऐतिहासिक विशाल ताजिया जुलूस निकलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !! © KKC News