June 14, 2025

अलीगढ़ : 6 लोग निकाह कराकर घर लाए,5वें दिन दुल्हन फरार; जानें क्या है मामला

images - 2019-07-09t2107088398170476274837235..jpg

अलीगढ़ ! अलीगढ़ के गांव नौगवां अर्जुनपुर में पांच दिन पूर्व निकाह कर आई दुल्हन जेवर नकदी लेकर रफूचक्कर हो गई। ससुरालीजनों ने दुल्हन को तलाश भी किया लेकिन उसका पता नहीं चल सका।पीड़ितों ने पुलिस में तहरीर दी है। गांव नौगवां अर्जुनपुर निवासी बुन्दू खां के बेटे मेंहदी हसन का निकाह दो जुलाई को बुलंदशह के थाना गुलावठी के गांव धौराना निवासी आरजू से हुआ था। पीडि़त द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि शादी को गांव के ही हैदर पुत्र जफरुद्दीन द्वारा कराया गया।दूल्हा सहित मात्र छह लोग निकाह कर दुल्हन को घर ले आए। दुल्हन चार दिन तक तो सही-सलामत ससुराल वालों के साथ रही। पांचवे दिन दुल्हन घर से चुपके से जेवर और नकदी लेकर फरार हो गयी।ससुराल पक्ष के लोगों ने दुल्हन को कई जगह तलाश किया लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल सकी। ससुरालीजनों ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading