बाराबंकी : 300 फर्जी कॉल से पीआरवी को किया परेशान , आरोपी पर दूसरी बार मुकदमा दर्ज

दरियाबाद (बाराबंकी)। पुलिस आपात सेवा 112 (पीआरवी) पर लगातार झूठी सूचनाएं देकर पुलिस को गुमराह करने वाले एक युवक के खिलाफ पुलिस ने दूसरी बार मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की हरकतों से तंग आकर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।
दरियाबाद में तैनात दारोगा अतर सिंह की तहरीर पर तारापुर निवासी ललित मोहन पांडेय के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि आरोपी ने पीआरवी पर करीब 300 बार फर्जी कॉल कर पुलिस को परेशान किया और झूठी सूचनाएं देकर टीम को बार-बार मौके पर दौड़ाया।पुलिस जांच में सामने आया कि नवंबर माह में महज पांच दिनों के भीतर आरोपी ने 13 बार कॉल की। हर बार पीआरवी के पहुंचने पर वह मौके से गायब मिला और कॉल करने पर भी सामने नहीं आया। इसके बाद 112 मुख्यालय से रिपोर्ट भेजे जाने पर मामले की विस्तृत जांच कराई गई।मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल खंगालने पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ,कि आरोपी 300 से अधिक बार फर्जी कॉल कर चुका था। इसके बाद दारोगा ने आरोपी के खिलाफ दोबारा मुकदमा दर्ज कराया।गौरतलब है कि इससे पहले जुलाई माह में दारोगा सुधीर तिवारी ने भी आरोपी के खिलाफ झूठी सूचना देने का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें पुलिस चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर चुकी है।कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी पीआरवी के साथ-साथ सीयूजी नंबरों पर भी फोन कर पुलिस को परेशान करता था। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही

