July 27, 2024

अमेठी से आज नामांकन भरेंगे राहुल गांधी, प्रियंका के साथ रोड शो 

0


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज अमेठी से पर्चा भरेंगे। नामांकन भरने से पहले वह अमेठी में एक रोड शो भी करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी और मां सोनिया गांधी भी रहेंगी। इससे पहले ही राहुल ने केरल के वायनाड लोकसभा सीट से भी नामांकन किया था। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल पहली बार दो लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं।

बहन प्रियंका के साथ अमेठी में करेंगे रोड शो

राहुल सुबह करीब 9:30 बजे वह विशेष विमान से बहन प्रियंका और मां सोनिया गांधी के साथ अमेठी पहुंचेंगे। राहुल गांधी पर्चा भरने के पहले एक रोड शो करेंगे। जानकारी के अनुसार वह मुंशीगंज-दरपीपुर-के रास्ते होते हुए गौरीगंज नगर जाएंगे। माना जा रहा है कि नामांकन भरने से पहले रोड शो के जरिए समर्थकों को लुभाने की कोशिश की जाएगी। राहुल के रोड शो और नामांकन भरने में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हो सकते हैं।

2004 से अमेठी से चुनकर आ रहे हैं कांग्रेस अध्यक्ष
राहुल गांधी अमेठी से लगातार 3 बार सांसद चुने गए हैं। 2004 में उन्होंने पहली बार यहां से जीत हासिल की थी। फिर 2009 में और 2014 में भी वह इस सीट से संसद पहुंचे। 2014 में बीजेपी ने राहुल के खिलाफ स्मृति इरानी को टिकट दिया था। स्मृति के लिए चुनाव प्रचार करने खुद पीएम नरेंद्र मोदी भी अमेठी गए थे। इस बार भी राहुल के सामने स्मृति इरानी चुनौती देंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !! © KKC News