शादी के 1 साल बाद देवर से हो गया इश्क; घर से भाग कर लिया निकाह, बोली- मैं उससे बेपनाह प्यार करती हूं, उनसे फिजिकल रिलेशन भी है और बच्चे…नहीं मिला तो दे दूंगी जान

जमशेदपुर : एक महिला एसपी कार्यालय में गुरुवार को मदद की गुहार लेकर पहुंची। सिटी एसपी प्रभात कुमार को पूरी बात बताई। जुगसलाई इस्लाम नगर की शाहिदा खातून ने बताया कि बड़े पापा ने मेरा निकाह कराया।

जिसके एक वर्ष बाद मुझे देवर से प्रेम हो गया। शारीरिक संबंध भी बनाया। बच्चे भी हुए। पहला पति बिष्टुपुर में सिक्युरिटी गार्ड का काम करता है। मैंने देवर के साथ घर से भाग कर निकाह किया। 12 वर्ष बाद देवर ने प्यार में धोखा देकर खरसावां की युवती से शादी कर ली। मुझे हर हाल में देवर के साथ ही रहना है। नहीं तो अपने तीनों बच्चों के साथ आत्महत्या कर लूंगी। शाहिदा ने बताया मेरा मायके हजारीबाग में है। 2005 में मो. रमजान से मेरा निकाह कराया गया। जिसके बाद पति व ससुरालवाले प्रताड़ित करने लगे। पति पांच भाई है। देवर मो. मेराज मेरा समर्थन करता था। इस कारण उससे प्रेम हो गया।

एक दिन दोनों को देख लिया था पति ने…

मैंने पति से तलाक लेने की ठानी, लेकिन देवर मेराज ने तलाक लेने से मना किया। जिसके मैं व देवर पति-पत्नी की तरह रहने लगे। जानकारी पति मो. रमजान को नहीं थी। इस बीच हमने बच्चे को जन्म दिया। धीरे-धीरे घरवालों को इसकी भनक लग गई। जिसके बाद 13 अगस्त 2018 को मैं देवर के साथ हजारीबाग गई। वहां निकाह किया, फिर वापस लौट आए। इसी बीच एक दिन देवर के साथ पति ने देख लिया। जिसके बाद मेरे व पति के बीच विवाद शुरू हो गया। परिवार वाले रिश्ता तोड़वाने का प्रयास करने लगे। सास मेरे देवर को लेकर अकबरपुर गई। इस बीच फोन पर बात होती थी हम मिले भी। इस बीच देवर मो. मेराज ने घरवालों से सांठगांठ कर वापस जुगसलाई ले आया। फिर हमलोग साथ किराए के मकान में रहने लगे। पति मो. रमजान भी बच्चों के साथ रहता था। वहीं, एक रात जब मैं घर में सो रही थी तो साजिश के तहत मेराज ने पति रमजान को ड्यूटी से बुलाया और दोनों की तस्वीर खींच ली। जिसके बाद मेराज ने निकाह से इनकार कर दिया। दो फरवरी को ससुरालवालों ने गुप्त तीके से मो. मेराज का निकाह खरसावां की एक युवती से करा दिया।

मैं देवर के साथ रहना चाहती हूं:शाहिदा

मैं देवर मो. मेराज के साथ रहना चाहती हूं। एक बेटी व एक बेटा मो. रमजान से है, एक बेटा मो. मेराज का है। मैंने महिला थाना में भी शिकायत की, लेकिन महिला थाना ने न्याय नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! © KKC News