July 15, 2025

भाजपा नहीं रोक पाएगी राहुल गांधी का विजयरथ : पीएल पुनिया

2018_12largeimg11_Dec_2018_193307867.jpg

बाराबंकी ! कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में अकेले अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। आरएसएस और भाजपा राहुल गांधी का विजय रथ नहीं रोक पाएंगे। यह बातें बुधवार को कांग्रेस प्रवक्ता पीएल पुनिया ने लखनऊ में कहा। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया ने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। लेकिन कुछ सीटों पर हम छोटे दलों के साथ समझौता करके आगे बढ़ सकते हैं। सही समय आने पर कांग्रेस पार्टी घोषणा करेगी कि वह कहां और किसके साथ सीटों का समझौता करेगी। इसके साथ ही पुनिया ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग जिस तरह से कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का मजाक उड़ाते रहे, वह आज भी इससे बाज नहीं आ रहे। ये भाजपा और आरएसएस के संस्कार हैं, जो वह इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं। ये लोग अपने अलावा किसी दूसरे को सम्मान नहीं देना चाहते। पुनिया ने कहा कि अब हमें इन बातों से फर्क नहीं पड़ता। कांग्रेस अब फ्रंट फुट पर राजनीति करेगी। भाजपा और आरएसएस लाख कोशिशें कर ले, लेकिन राहुल गांधी का विजय रथ अब रुकने वाला नहीं है। पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान जीतने के बाद अब कांग्रेस पार्टी साल 2019 का लोकसभा चुनाव भी जीतेगी। पीएल पुनिया ने कहा कि राBहुल गांधी ने किसानों के मुद्दों को राजनीति के केंद्र में लाकर खड़ा कर दिया है। उसके चलते अब कोई भी राजनीतिक दल किसानों को नजरअंदाज नहीं कर सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading