February 16, 2025

कांग्रेस को उम्मीद, पोस्टर में राहुल गांधी को दिखाया भगवान ‘राम

rahul-gandhi-portrayed-as-lord-ram-in-poster-in-bihars-patna-1-67-1548760554-366045-khaskhabar8785947352584463202.jpg


पटना। प्रियंका गांधी वाड्रा के राजनीति में आने से कांग्रेस को आगामी लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री से राहुल गांधी और कांग्रेसियों में खुशी का माहौल है। इसी खुशी का इजहार करने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बिहार में राहुल गांधी के पोस्टर लगाए है। इन पोस्टरों में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भगवान राम बन गए हैं।

दरअसल, बिहार की राजधानी पटना में पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें राहुल गांधी को भगवान राम के रूप में दिखाया गया है। यह पोस्टर 3 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में होने वाली कांग्रेस अध्यक्ष की जन आकांक्षा रैली से पहले लगाया गया है। इस पोस्टर में लिखा है, वे राम नाम जपते रहे! तुम बनकर राम जियो रे!! सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और मनमोहन सिंह सहित अन्य कांग्रेस नेताओं को भी पोस्टर पर चित्रित किया गया है।

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी को कांग्रेस द्वारा शिवभक्त के रूप में पेश किया गया था। बता दे, पिछले साल कांग्रेस अध्यक्ष ने न केवल देशभर के शिव मंदिरों का दौरा किया, बल्कि कैलाश मानसरोवर यात्रा भी की। भाजपा ने तब उन पर आरोप लगाया था कि वे ‘सॉफ्ट हिंदुत्व कार्ड’ खेल रहे थे ताकि मतदाताओं को चुनाव में लुभाया जा सके। इसी तरह, सितंबर 2018 में कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए एक पोस्टर में राहुल गांधी को ‘ब्राह्मण’ के रूप में दर्शाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading