March 16, 2025

65 साल की दुल्हन औऱ 25 साल का दूल्हा, पहले प्यार फिर शादी, अब जलाएंगे गृहस्थी का चूल्हा

ha-640x531 (1)3469238578245924167..jpg

दिल्ली. 65 साल की विधवा अमेरिकी महिला कैरन लिलियन एबनर ने आठ महीने पहले फेसबुक फ्रेंड बने 25 साल के प्रवीण से विवाह रचाने अमेरिका से कैथल के गांव सैर पहुंच गईं। दोनों ने गुरुवार को सिख रीति रिवाज से चीका में विवाह रचा लिया।

इस प्रेम कहानी की शुरुआत नवंबर 2017 में हुई जब प्रवीण और एबनर फेसबुक पर दोस्त बने। कुछ दिन बाद ही दोस्ती प्यार में बदल गई। प्यार भी ऐसा कि दोनों तरफ से उम्र को लेकर कोई ख्याल ही नहीं आया।

दोनों वीडियो कॉल के जरिये एक दूसरे से रूबरू भी हुए। एबनर पूरे परिवार और दोस्तों से शादी के लिए सहमति के पत्र भी लेकर आई हैं। फिलहाल दोनों यहां किराये पर कमरा लेकर रह रहे हैं।

प्रवीण ने बताया कि 21 जून को एबनर के भाई का जन्मदिन था। इसीलिए एबनर इस खास दिन को विवाह के लिए चुना। एबनर 15 जून को भारत आई थीं और 18 जुलाई को वापस अमेरिका जाएंगी।

प्रवीण ने इतिहास से एमए किया है और रोजगार नहीं होने के कारण राजमिस्त्री का काम करता है। प्रवीण ने बताया कि एबनर एक महीने बाद वापस अमेरिका जा रही है, लेकिन वह दोबारा आएगी। उसने भी पासपोर्ट के लिए आवेदन कर दिया है। वह पहले टूरिस्ट वीजा पर अमेरिका जाएगा। स्थायी वीजा नहीं मिला तो एबनर उसके साथ भारत में ही रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading