अयोध्या के पूरा ब्लॉक परिसर में कृषि निवेश मेला एवं रवि गोष्ठी का आयोजन हुआ

*??[पूरा ब्लॉक परिसर में कृषि निवेश मेला एवं रवि गोष्ठी का आयोजन हुआ]*

*??[जिसमें  कृषि वैज्ञानिकों द्वारा खेती के बारे में किसानों को जानकारी दी गई]*

*??[मेले में कृषि यंत्र हाईब्रिड बीजों जैविक दवाओं के साथ]*

*??[किसान पंजीकरण फसलबीमा से संबंधित स्टाल लगाए गए थे]

सुशील सिंह ब्यूरो रिपोर्ट

अयोध्या : पूरा बाजार स्थित कृषि विभाग कि ओर से मंगलवार को पूरा ब्लॉक परिसर में कृषि निवेश मेला एवं रवि गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें  कृषि वैज्ञानिकों द्वारा खेती के बारे में किसानों को जानकारी दी गई। मेले में कृषि यंत्र, हाईब्रिड बीजों, जैविक दवाओं के साथ किसान पंजीकरण, फसल बीमा आदि से संबंधित स्टाल लगाए गए थे।गोष्ठी के माध्यम से कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत बीज व खाद के साथ खेती करने के गुर बताये। उपकृषि निर्देशक  अधिकारी अयोध्या सैयद बदरे आलम ने कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। कृषि भारत में सबसे बड़ा रोजगार प्रदान करने वाला क्षेत्र है तथा अधिकतर व्यक्तियों के जीविका का साधन भी है। किसान मेला में आये क्षेत्र के किसानों को खेती गुण समझाते हुए कृषि वैज्ञानिक डा. बिंदेश्वरी प्रसाद ने कहा की खेतों की जितनी अधिक जुताई की जाती है खरपतवार उतना ही कम उगता है। विभिन्न फसलों को 16 पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। जिसमें 13 तत्व पौधे जमीन से लेते हैं। ऐसे में खेती से पहले खेत की मिट्टी जांच कराना अनिवार्य है। गोष्ठी का शुभारंभ सहायक कृषि विकास अधिकारी रविंद्र नाथ पांडे ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर पर भाई राजकीय कृषि बीज भंडार आशापुर राम यश गुप्ता कृषि रक्षा पर्यवेक्षक सौरभ पांडे प्राविधिक सहायक उत्तम सिंह व किसान सुनील सिंह मुन्ना हीरालाल अशोक सिंह राम लॉर्ड वर्मा केशवराम मौर्य रामसूरत मौर्य शहीद सैकड़ों किसान मौजूद रहे। संचालन कर रहे प्राविधिक सहायक रणजीत त्रिपाठी ने आए हुए सभी किसानों का आभार व्यक्त किय

 फोटो किसानों को संबोधित करते उप कृषि निर्देशक अयोध्या सैयद बदरे आलम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! © KKC News