July 27, 2024

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पिता का लम्बी बीमारी के बाद निधन

0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पिता श्याम लाल मौर्या का आज राम मनोहर लोहिया में निधन हो गया। 75 वर्षीय श्यामलाल मौर्य लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। पिता के निधन की खबर मिलते ही उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने अपने इलाहाबाद दौरे के साथ ही सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए है। बीमारी के चलते श्यामलाल मौर्य काफी दिनों से राम मनोहर लोहिया संस्थान में भर्ती थे।इससे पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज इलाहाबाद के दौरे पर थे। जहां उनकों कई कार्यक्रमों में शामिल होना था। इसी बीच पिता की तबीयत ज्यादा खबर होने की खबर मिलते ही केशव प्रसाद मौर्य बीच में ही सारे कार्यक्रम रद्द करके लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !! © KKC News