August 8, 2026

अयोध्या : जिले की मवई पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता,6 लाख की अवैध शराब बरामद

IMG-20260807-WA0050

सीमा पर चेकिंग के दौरान अंग्रेजी शराब की 839 बोतल बरामद,वैगनआर में शराब की बोतले भरकर हरियाणा से बिहार ले जा रहा था तस्कर,मुखविर की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने 532 लीटर भरी कार के साथ तस्कर को दबोचा।

फोटो : अवैध शराब तस्करों के साथ हरियाणा की अवैध शराब व वाहन के साथ मवई पुलिस टीम।

अयोध्या ! जिले की मवई पुलिस के हाथ शुक्रवार की दोपहर एक बड़ी सफलता लग गई है।हरियाणा से बैगनआर में अवैध शराब भरकर बिहार जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई है।इतना ही नही मुखविर की सटीक सूचना पर पहले से सक्रिय हुई पुलिस अबैध शराब के साथ तस्कर को भी दबोचने में कामयाबी हासिल कर ली है।एसओ मनोज कुमार ने बताया कि बैगनआर कार से कुल 839 अंग्रेजी शराब की बोतल बरामद हुई है।जिसकी हरियाणा में अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख रुपये वही बिहार में इसकी कीमत बढ़कर 10 लाख के आस पास आंकी गई है।
शुक्रवार की दोपहर में अवैध शराब की तस्करी करने वाला एक बड़ा तस्कर हाइवे से निकलने की सूचना मुखविर द्वारा मवई एसओ मनोज कुमार को दी गई।मुखविर की सटीक सूचना पर सक्रिय हुए एसओ ने तत्काल चौकी प्रभारी आयुष यादव उपनिरीक्षक शिवम सिंह अवधेश सिंह यादव को मय फोर्स के साथ एलर्ट किया।पुलिस टीम सिपाही मो0 फारूक आकाश दूबे पंकज यादव के साथ सीमा पर पहुंचे।एसओ ने बताया अवैध शराब से भरी वैगनआर कार जैसे ही जिले की सीमा में प्रवेश किया।सीमा से थोड़ा आगे खड़ी फोर्स द्वारा हाइवे पर कैप्सूल बैरियर लगाकर चंद समय के लिए हाइवे रोका।इतने में पीछे खड़े चौकी इंचार्ज व सिपाही तत्काल कार को रोककर उस पर सवार हो गए।और चालक के साथ मौजूद तस्कर को दबोचते हुए कार थाने की ओर लेकर चल दिए।पुलिस टीम की चालाकी की वजह दोनों शराब तस्कर पकड़ लिए गए।थाने पर कार की तलाशी ली गई तो भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।एसओ मनोज ने बताया कि अग्रेजी शराब रॉयल ग्रीन क्लासिक ब्रांड के कुल 214 बोतल 750 एमएल व 615 बोतल 375 एमएल की बरामद हुई।जिसमें 532 लीटर हरियाणा की शराब भरी थी।एसओ ने बताया अवैध शराब से भरी कार को सीज किया गया है।गिरफ्तार तस्कर मो0 हफीजुर रहमान पुत्र मो0 अब्दुर रहमान व सोहेल खान पुत्र अब्दुल शईद खान मोहल्ला न्यु कॉलोनी चिल्मापुर आजाद चौक रुस्तमपुर थाना रामगढ़ ताल जनपद गोरखपुर का निवासी है।दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60/63/22 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

बॉक्स

पुलिस की नजर से बचने को सीटें हटाकर भर दी शराब, फिर भी पकड़े गए तस्कर

मवई। बिहार में शराबबंदी के बावजूद वहां शराब की आपूर्ति के लिए तस्कर नए-नए तरीके अपना रहे हैं। शुक्रवार को मवई पुलिस ने तस्करों की ऐसी ही योजना का पर्दाफाश किया। बिहार तक शराब पहुंचाने के लिए तस्करों ने बैगनआर कार की पीछे की सीटें हटाकर शीशे के नीचे तक शराब की बोतलें भर रखी थीं, ताकि बाहर से कुछ नजर न आए। करीब छह लाख रुपये कीमत की 839 बोतलों को लेकर तस्कर बिहार जाने की फिराक में थे। हालांकि मवई पुलिस के मजबूत सूचना तंत्र के आगे उनकी योजना धरी रह गई और दोनों तस्कर शराब समेत गिरफ्तार कर लिए गए।

हाईवे से जिले की सीमा तक कैसे पहुंची शराब की खेप..?

हरियाणा से करीब छह लाख रुपये की अवैध शराब लेकर तस्कर अयोध्या जिले की सीमा तक पहुंच गए। रास्ते में कई टोल प्लाजा और पुलिस चौकियां पड़ने के बावजूद तस्करों को नहीं रोका जा सका। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि तस्कर टोल और पुलिस से बचने के लिए रास्ता बदलकर लिंक मार्गों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर बाहरी प्रांत से चली शराब की खेप जिले की सीमा तक कैसे पहुंची और रास्ते में निगरानी तंत्र को इसकी भनक क्यों नहीं लगी.?

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading