August 5, 2026

कानपुर में तीन मंजिला फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग,दो करोड़ का सामान जलकर खाक

01_11_2024-jnm8901_23824510_m

धुएं का गुबार दो किलोमीटर दूर से दिखा, छह लोगों के फंसे होने की आशंका से मचा हड़कंप; चार घंटे में आग पर पाया काबू।

कानपुर। गोविंदनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे तीन मंजिला फर्नीचर शोरूम में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। कुछ ही देर में आग ने तीनों मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। ऊंची-ऊंची लपटों के साथ उठ रहा धुएं का गुबार करीब दो किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। शोरूम में छह लोगों के फंसे होने की आशंका से पुलिस और दमकल विभाग में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही फजलगंज और किदवई नगर समेत विभिन्न फायर स्टेशनों से आठ से अधिक दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की भयावहता को देखते हुए पुलिस ने गोविंदनगर के पुराने पुल पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह रोक दिया। दमकलकर्मियों ने तीन तरफ से बिल्डिंग को घेरकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। राहत की बात रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

फर्नीचर कारोबारी गौरव भसीन के मुताबिक, शोरूम के बाहर लगे बिजली के पोल पर शॉर्ट सर्किट से आग लगी। गार्ड ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि आग में करीब दो करोड़ रुपये का फर्नीचर जलकर राख हो गया।

सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। मौके पर वाटर स्पेशलाइज्ड वाहन भी लगाया गया था।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading